Pfizer का दावा उसकी वैक्सीन भारत में मौजूद कोविड वेरिएंट और भारतीय लोगों पर अधिक प्रभावशाली..........
फाइजर वैक्सीन 12 साल के बच्चों से लेकर बडों तक के लिए उपयुक्त-
फाइजर ने साथ ही ये दावा भी किया है कि उसकी वैक्सीन सभी के लिए उपयुक्त है। कंपनी के अनुसार उनकी वैक्सीन 12 साल के बच्चे से लेकर बडों तक सभी को लगाई जा सकती है। उनके अनुसार एक माह तक उनकी वैक्सीन 2-8 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर रखी जा सकती है।
ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों पर उच्च प्रभाव दिखा रही है वैक्सीन-
फाइजर ने बताया है कि उनकी वैक्सीन की दो डोज भारतीय मूल के लोगों पर उच्च प्रभाव दिखा रही है। कंपनी ने भारत सरकार को बताया है कि हाल ही में इंग्लैंड में पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड phe द्वारा किए गए अवलोकन अध्ययन में 26 प्रतिशत लोग भारतीय या ब्रिटिश भारतीय थे। जिनपर उनकी वैक्सीन के उच्च प्रभाव दिखाने के नतीजे सामने आए हैं। 22 मई को खत्म हुए इस अध्ययन में कोरोनावायरस के बी.1.617.2 वेरिएंट के खिलाफ 87.9 प्रतिशत तक उच्च प्रभावशीलता दिखाई है। यही वैरिएंट हाल ही में सबसे अधिक भारत में रिपोर्ट किया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें