सीएम शिवराज ने मंत्रियों को सौंपे जिलों के प्रभार, गोपाल भार्गव सागर-नरसिंहपुर और तुलसी सिलावट इंदौर के प्रभारी नियुक्त.......
भोपाल: मध्यप्रदेश में बढ़ती जा रही कोरोना रफ्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब अपने मंत्रियों को जिलों का प्रभारी नियुक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज प्रातः एक विशेष बैठक में मंत्रियों से कहा कि जिलों के सौंपे जा रहे प्रभार के बाद जिले से जुड़कर जांच, उपचार,रोगियों की देखभाल सुनिश्चित करें।
सीसीसी( कोविड केयर सेंटर) प्रारंभ होकर सुचारू रूप से कार्य करें।औषधियों की आपूर्ति,ऑक्सिजन व्यवस्था,जन जागरूकता के कार्य देखें।
Cm ने कहा संकट में अच्छा कार्य कर दिखाना है। सेवा भारती और अन्य संगठन भी सहयोग के लिए आगे आए हैं। यह कोविड केयर सेंटर के संचालन में सहयोग करेंगे। आम जनता को की गई व्यवस्थाओं की जानकारी बताएंगे। साथ ही मीडिया को भी इस संबंध में अवगत करवाएंगे।
मंत्रिमंडल के सदस्यों को सोपे गए जिलों के प्रभार इस प्रकार है:
गोपाल भार्गव: सागर नरसिंहपुर
तुलसी सिलावट: इंदौर
कुंवर विजय शाह: खंडवा, बुरहानपुर
जगदीश देवड़ा: मंदसौर, रतलाम
बिसाहूलाल सिंह: अनूपपुर, शहडोल, सीधी
यशोधरा राजे सिंधिया: शिवपुरी, दतिया
भूपेंद्र सिंह, दमोह
मीना सिंह: उमरिया, मंडला, डिंडोरी
कमल पटेल: हरदा, बैतूल, होशंगाबाद
बृजेंद्र प्रताप सिंह: पन्ना, कटनी, छतरपुर
विश्वास सारंग: भोपाल, सीहोर
प्रभु राम चौधरी: रायसेन, विदिशा
महेंद्र सिंह सिसोदिया: गुना, राजगढ़
प्रदुम्न सिंह तोमर: ग्वालियर
प्रेम सिंह पटेल: बड़वानी
ओमप्रकाश सकलेचा: नीमच
उषा ठाकुर: देवास
अरविंद सिंह भदोरिया: जबलपुर, छिंदवाड़ा
डॉ मोहन यादव: उज्जैन
हरदीप सिंह डंग: खरगोन, झाबुआ
राजवर्धन सिंह: धार, अलीराजपुर
भारत सिंह कुशवाह: मुरैना, श्योपुर
इंदर सिंह परमार: शाजापुर, आगर मालवा
रामखेलावन पटेल: रीवा, सतना, सिंगरौली
रामकिशोर कांवरे: बालाघाट, सवनी
सुरेश धाकड़: निवाड़ी, टीकमगढ़
ओपीएस भदोरिया: भिंड
गोविंद सिंह राजपूत अस्वस्थ हैं। नरोत्तम मिश्र प्रदेश से बाहर हैं, अतः उन्हें अभी प्रभार नहीं दिया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें